फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग बॉल टीम का कप्तान बन कमाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग बॉल टीम का कप्तान बन कमाया नाम
विज्ञापन

शामली।
चार दिन पूर्व नेपाल के पोखरा में भारत - नेपाल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत की टीम की कप्तानी शामली निवासी दिनेश कुमार ने की। प्रतियोगिता में टीम विजेता घोषित की गई।
शामली के भिक्की मोड़ निवासी दिनेश कुमार दिल्ली के एम्स अस्पताल में नौकरी करते हैं तथा शूटिंग बॉल के खिलाड़ी हैं। भारत- नेपाल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र में टीम का चयन हुआ, जिसके बाद हरियाणा के झज्जर में कैंप लगाया गया, जिसमें महिला टीम की कप्तान हितेशी को चुना गया, जबकि पुरुष वर्ग की टीम का कप्तान दिनेश कुमार को बनाया गया। इसके बाद गत 29 और 30 मई को नेपाल के पोखरा में भारत नेपाल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की दोनों टीमों ने नेपाल की टीम को परास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ही दिनेश कुमार अपने घर शामली लौटे। उन्होंने बताया कि नेपाल में हुई प्रतियोगिता में टीम के जीतने पर काफी खुशी हुई। वहीं, दिनेश के परिवार में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें