फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

कांधला। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में रविवार शाम शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी दिलशाद 30 वर्ष शनिवार शाम अपनी स्कूटी से किसी कार्य के लिए बाजार में आया था। परिजनों के अनुसार जब वह रेलवे रोड भारतीय स्टेट बैंक के समीप पहुंचा तो पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इसके कारण दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की मदद से दिलशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान दिलशाद की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। रविवार सुबह दिलशाद की हालत अचानक बिगड़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई। दिलशाद की मौत की सूचना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद उसका शव कस्बे में पहुंचा। इस हादसे से परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। रविवार शाम गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें