फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट आर सी स्कूल ओवर आल चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंटआरसी स्कूल में आयोजित प्रथम शामली जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेंटआरसी स्कूल आल ओवर चैंपियन रहा। वहीं श्रीसत्य नारायण इंटर कालेज दूसरे और रॉकगोल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सेंटआरसी स्कूल में आयोजित प्रथम शामली जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन 10 मीटर एयर पिस्टल में सेंटआरसी के अंश मलिक प्रथम, श्री सत्यनारायण स्कूल के दिपांशु द्वितीय और स्काटिश के लव कुमार खोखर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल में रॉक गोल्ड एकेडमी के सक्षम चौधरी, सेंटआरसी स्कूल के अजय मलिक द्वितीय स्थान, राक गोल्ड एकेडमी के आदित्य चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर एसडी कालेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि अब शूटिंग प्रतियोगिता देश में अच्छी प्रतियोगिता में शामिल है। विशिष्ट अतिथि के रुप में मुजफ्फरनगर डीएवी कालेज की भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष गरिमा जैन ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ना का गुरू मंत्र दिया। अतिथि की ओर से सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर सेंट आरसी स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू संगल ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें