फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री साई धाम पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं की 25 प्रतिमाओं को गंगाजल से कराया स्नान
विज्ञापन

शामली। साईं धाम में शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन करके साईं व शिव परिवार हनुमान जी, द़ुर्गा, राधाकृष्ण समेत 25 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। समारोह में बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में विधि- विधान से यजमानों द्वारा साईं प्रतिमाओं का गंगाजल से स्नान कराया गया। विधि- विधान से पूजन किया। पूजन के बाद मदिर परिसर में प्रतिमाओं की परिक्रमा कराई गई। यजमानों ने सपत्नीक यज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आहुति डालीं। यज्ञ के चारों ओर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करके परिवार में सुख- शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से लेकर 10.30 बजे तक आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा के सानिध्य में 16 यजमानों को 29 विद्वान पंडितों द्वारा विधि- विधान से पूजा-अर्चना कराई। साईं, शिव परिवार, मां दुर्गा, हनुमान जी, राधा कृष्ण, नवग्रह समेत 25 प्रतिमाओं की परिक्रमा कराई गई। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पंडित शशिकांत शर्मा के सानिध्य में विधि- विधान के मंदिर परिसर में यज्ञवेदी में यजमानों द्वारा पूजन कराया गया। शाम के समय महामृत्युंज्य जाप, सूक्त, कनक धारा एवं विष्णु सहस्त्र नाम पाठ किया गया। महाआरती के बाद में प्रसाद वितरित किया गया। साईं धाम मंदिर कमेटी के मास्टर ज्ञानप्रकाश मित्तल ने बताया कि साईं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर शुक्रवार को मंदिर परिसर में विधि विधान से 25 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। सुबह चार बजे से लेकर पांच बजे तक विधि विधान ले यजमानों को पूजन कराया जाएगा। सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक यज्ञ आयोजित करके पूर्णाहुति दी जाएगी। यज्ञ से पूर्व विधि विधान से प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि- विधान के साथ मंदिर परिसर में की जाएगी। इस दौरान साईं बाबा के गले में एक रुद्राक्ष माला पहनाई जाएगी। इस मौके पर भूपेंद्र मलिक, विजय कौशिक, अजय संगल, ज्ञान प्रकाश मित्तल, संजीव एडवोकेट, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, अशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें