प्रतिमाओं की निकाली जाएगी मंदिर परिसर में परिक्रमा
शामली। सहारनपुर रोड स्थित साईं धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुधवार को मंदिर परिसर में विधि- विधान से यजमानों द्वारा पूजन किया। यजमानों ने सपत्नीक यज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आहुति डालीं। यज्ञ के चारो ओर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करके परिवार में सुख- शांति एवं लक्ष्मी प्राप्ति की कामना की।
बुधवार को सुबह आठ बजे से लेकर 10.30 बजे तक आचार्य शशिकांत झा, इंद्र कुमार झा, ब्रजेश चौधरी, शंभू झा के सानिध्य में 16 यजमानों को 29 विद्वान पंडितों द्वारा विधि- विधान से पूजा- अर्चना कराई। परिक्रमा के पश्चात यज्ञ आयोजित कराया गया। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पंडित शशिकांत शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान के मंदिर परिसर में यज्ञवेदी में यजमानों द्वारा पूजन कराया गया। शाम के समय महामृत्युंज्य जाप और एवं विष्णु सहस्त्र नाम पाठ किया गया। महाआरती के बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। साईं धाम मंदिर कमेटी के मास्टर ज्ञानप्रकाश मित्तल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में प्रतिमाओं की परिक्रमा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पंडित शशिकांत शर्मा द्वारा विधि- विधान के साथ मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को 25 देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान साई बाबा के गले में एक रुद्राक्ष माला पहनाई जाएगी। भूपेंद्र मलिक, विजय कौशिक, अजय संगल, ज्ञान प्रकाश मित्तल, संजीव एडवोकेट, संजय गोयल, शम्मी बाधवा, राजू सेठी, कपिल पाठक, प्रवीन कुमार, अशोक बत्रा, पप्पू बत्रा आदि मौजूद रहे।