फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिलेंगे गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। इसमें सात कैटेगिरी शामिल की गई है। इस दायरे में आने वाली सभी महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। छह माह तक गैस रिफलिंग करवाने पर सब्सिडी भी नहीं कटेगी। रेगुलेटर, पाइप व गैस चूल्हा भी लोन पर दिया जाएगा। इसकी कीमत सब्सिडी से किस्तों में कटेगी। बृहस्पतिवार को शहर के कैराना रोड स्थित ऑर्चिड रेस्टोरेंट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की प्रेसवार्ता हुई। जिला समन्वयक चेतन चंदेल ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 5 करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में यह लक्ष्य बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत जनपद में 14 हजार कनेक्शन दिए जा चुके है। इसे बढ़ाकर अब 21 हजार कर दिया है। एक अप्रैल से जनपद की सभी कंपनी की 19 एजेंसियों पर करीब 1500 आवेदन प्राप्त हो चुके है। जिन्हें कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विस्तारित योजना में अंत्योदय कार्ड धारक, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, एससी, एसटी की महिलाओं को कनेक्शन दिए जाएंगे। कनेक्शन पाने के लिए महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल एवं एपीएल कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक देनी होगी। जिसके बाद लाभार्थी को सिलेंडर, रेगुलेटर व बिल बुक फ्री में मुुहैया कराई जाएगी। यदि लाभार्थी पाइप व चूल्हा आदि भी लेता है तो वह उपकरण लोन पर दिए जाएंगे। उसकी कीमत हर माह रिफलिंग कराने पर मिलने वाली सब्सिडी से किस्तों में कटते रहेंगे। इसमें भी छह माह तक सब्सिडी नहीं कटेगी।
विज्ञापन


पहला वार्ड होगा धुआं रहित
ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के नौ गांव और दस नगरपालिका और नगर पंचायत का पहला वार्ड धुआं रहित बनाने के लिए चयन किया गया है। जिसमें गांव खेड़ी जुनारदार, खानपुर, याहियापुरन, जैनपुर, अहमदपुर, बाबरी, खेड़ीकरमू, वधेव और भभीसा के साथ ही 10 नगर पालिका और नगर पंचायत का पहले वार्ड को योजना के तहत धुआं रहित बनाया जाएगा। प्रत्येक घर में उज्ज्वला योजना के तहत सामान्य गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें