फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के शोषण संबंधी सूचना मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साहूकारों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किए जाने के मामलों की सूचना शासन ने मांगी है। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर ऐसे प्रकरणों की सूचना दें, जिनमें साहूकारों द्वारा किसानों का शोषण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि पूर्व में भी इस संबंध में पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक सूचना नहीं भेजी गई, जबकि इस बारे में जल्दी ही शासन को रिपोर्ट भेजनी है।
विज्ञापन


प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ की शामली इकाई का गठन
शामली। उत्तर प्रदेश चकबंदी अधिकारी संघ की शामली इकाई का गठन कर लिया गया है। इसमें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनोद कुमार जैन को अध्यक्ष और ब्रजेश कुमार शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा चकबंदी अधिकारी गुरदीप सिंह को उपाध्यक्ष, सहायक चकबंदी अधिकारी विकास कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें