फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गैंगरेप के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि नौ अगस्त 2017 को कार सवार पांच युवकों ने हथियारों के बल पर उसे जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के संबंध में उसी दौरान पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते महिला को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर शुक्रवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी जावेद निवासी पंजीठ, अय्यूब निवासी गोगवान, अहसान निवासी तिसंग (मुजफ्फरनगर) और भूरा एवं मतलूब निवासीगण सहारनपुर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें