फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स वीक के समापन पर बच्चों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

करनाल रोड पर गांव कसेरवा कलां स्थित सर्वोदय कान्वेंट स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का समापन हो गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंगलवार को कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि रालोद के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह और चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल भी जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान लंबी कूद, दौड़, कबड्डी, रस्सा खींच, बैडमिंटन, चम्मच रेस और फ्रॉग रेस आदि खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, विकास कुमार, कपिल कुमार, मनोज कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें