सफाई बीमारियों से बचाव की बड़ी दवाई
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन इकाईयों के रात्रि विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने इस सर्वेक्षण का खाका तैयार किया। इसमें बताया कि भारत में 10 में से चार व्यक्तियों की मृत्यु संक्रामक बीमारियों के कारण होती है। इनमें डेंगू , कालरा , हेपटाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियों को स्वच्छता और सामान्य जानकारी से द्वारा रोका जा सकता है। स्वयंसेवकों ने कैराना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जा कर लोगों से प्रश्नों के माध्यम से आंकड़े एकत्र किए । शबनम, राखी, इमरान, तस्कीर चौहान, तबस्सुम, प्रभ, शादमानी नैना, सारा अंसारी, गुलशबा, सौरभ, विजय, मोहित, असजद, कपिल और अमित चौहान ने इस सर्वे कार्य को तत्परता के साथ संपन्न किया। इस अवसर पर क्रीड़ा भवन में सर्वेक्षण के उपरांत कार्यशाला का आयोजन हुआ, इसमें राजकीय अस्पताल कांधला से डॉक्टर अमरीश तोमर ने स्वयंसेवकों को संक्रामक बीमारियों और उनके निदान की सामान्य जानकारियों से परिचित कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर भुमेश कुमार ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करते हुए बताया कि भारत में स्वास्थ्य पर सरकारी ढांचा अपर्याप्त है तथा प्रति 10 हजार की आबादी में सात डॉक्टर ही उपलब्ध है और निजी क्षेत्र का इलाज बेहद महंगा है।