फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल होंगे शामली जिले के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए शामली जिले से भी बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता मेरठ पहुंचेंगे। शामली शहर से ही 30 बसों में कार्यकर्ता मेरठ पहुंचेंगे, जबकि पूरे जिले से करीब 100 से ज्यादा बसें रवाना होने का अनुमान है।
विज्ञापन

आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख अतुल कुमार ने बताया कि रविवार को मेरठ के जागृति विहार में राष्ट्रोदय कार्यक्रम होगा, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित विभिन्न पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शामली शहर से ही 30 बसों में करीब 1500 कार्यकर्ता रविवार सुबह साढ़े सात बजे मेरठ के लिए रवाना होंगे। यह बसें शामली में बुढ़ाना रोड सरस्वती शिशु मंदिर, पालिका मार्केट और मुजफ्फरनगर बस स्टैंड से रवाना होंगी। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में समय से मेरठ पहुंचकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों के विचारों को सुनें। वहीं, शामली शहर के अलावा थानाभवन, जलालाबाद, झिंझाना, कांधला कस्बों के साथ ही आसपास के गांवों से भी आरएसएस कार्यकर्ता मेरठ जाएंगे। इस लिहाज से अनुमान है कि करीब 100 से ज्यादा बसों में आरएसएस कार्यकर्ता मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें