शामली। झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे आरके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शनिवार को छठा दिन रहा। शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठे’ के साथ किया गया। पहले सत्र में डाक्टर राजेश तोमर ने योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अगर सभी सुबह को नियमित योग करेंगे तो वह हमेशा बीमारियों से दूर रहेंगे। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मनोज बालियान ने स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अगर सभी अपने घर और आसपास सफाई रखेंगे तो सभी बीमारियों से दूर रहेंगे। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुनील, लोकेंद्र, सृष्टि जैन, हिमानी आदि मौजूद रहे।