मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा
शामली। शहर के मोहल्ला हलवाई हट्टा स्थित सत्यनारायण शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को मंदिर परिसर से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
सत्यनारायण शिव मंदिर हलवाई अट्टा में गणेश परिवार, शिव परिवार, लक्ष्मी विष्णु, कुबेर और भगवान रामचंद्र की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई जा रही है। मंगलवार को मंदिर परिसर से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार और नोकुआं रोड सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर शेरू तायल, रविकांत गर्ग, महेश आनंद, अमित गर्ग, विनोद कुमार, ज्योतिष मुकेश कुमार, शिवम, ओमबीर राठी, विनोद हलवाई और पप्पू आदि मौजूद रहे।