फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी भयंकर आग, कई लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के गांव शेेेेखूपुरा में दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान खाक हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान रविंद्र शामली-भूरा रोड पर गांव में परचून और खेती की दवाईयों की दुकान करता है। शुक्रवार दोपहर अचानक दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में किसानी के लिए रखे तेल के ड्रम ने आग पकड़ ली। रविंद्र ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद वह दुकान से बाहर आ गया और शोर मचा दिया। देखते ही देखते चंद मिनटों में दुकान से आग की भयंकर लपटे उठनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काम शुुरू कर दिया और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी गांव में पहुंची और आग पर काबू किया, लेकिन तब तक रविंद्र की दुकान में गल्ले में रखी हजारों की नगदी, तेल का ड्रम, बीज, परचून का सामान और खाद के कट्टे सहित करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें