आरके पीजी कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र वर्मा ने किया। इस बीच छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के पहले दिन शामली और मुजफ्फरनगर की टीम का दबदबा रहा।
आरकेे पीजी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी कॉलेजों की टीमों के प्रतिभागियों से परिचय करते हुए खेलों की ओर और अधिक ध्यान देते हुए जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में मेेरठ, मवाना, मोदीनगर और मुजफ्फरनगर आदि कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में आरके पीजी कॉलेज शामली की टीम प्रथम स्थान पर और एएस डिग्री कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालक वर्ग में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर प्रथम और एमएमयू कॉलेज गाजियाबाद, तृतीय स्थान पर आरके शामली रही। प्रतियोगिता रात तक चलती रही। प्रतियोगिता के चयनकर्ता और निरीक्षक डॉ. एसएन सिंह एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर ने भी सभी को खेल भावना के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रजनी, डॉ. मनोज बालियान, प्रवीण अहमद खेल शिक्षक, गीता देवी, चारु गोयल, डॉ. सीवी पटेल, डॉ. मांगेराम, योगेश, राजपाल आदि मौजूद रहे।