फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया मां शाकंभरी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मां शाकंभरी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर से लेकर देहात के कई मंदिरों में हवन पूजन हुआ और भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली में सब्जी मंडी स्थित आट्ठेवाला मंदिर में सुबह हवन और पूजन हुआ। प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा गउशाला रोड स्थित माता मंदिर, टंकी रोड स्थित मंदिर तथा अन्य कई मंदिरों में भी पूजन और भंडारों का आयोजन किया गया। शाम को भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हनुमान धाम से मां शाकंभरी देवी मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बस भी रवाना हुई। उधर, मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर गांव गढ़ी हसनपुर स्थित दुर्गा मंदिर और चौसाना के शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारों में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी श्रमदान दिया। चौसाना में भंडारे के दौरान अजेश मित्तल, अन्नू, संदीप, पप्पू, अनुभव गर्ग, पीयूष, राहुल, अर्चित, हार्दिक, मुन्ना, मुकेश कुमार, नाथीराम का सहयोग रहा। वहीं, गढ़ी हसनपुर में रवि, अमित, विशाल, मुकेश धीमान, राजेश, मनीष उर्फ कालू और सोमपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें