फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान को शिक्षा और तकनीकि क्षेत्र में आगे में बढ़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के उत्थान के लिए तकनीकी क्षेत्र में आगे में बढ़े युवा
विज्ञापन

शामली। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलास्तरीय दायित्व गृहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय महासचिव और विशिष्ट अतिथि सहारनपुर मंडल अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर परिसर के सभागार में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला स्तरीय दायित्व गृहण समारोह में समाज के राष्ट्रीय महाचिव चरण सिंह बबरीक तथा विशिष्ट अतिथि सहारनपुर मंडल अध्यक्ष सोनू बिला एडवोकेट, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर सन्नी सिलेलान ने भगवान वाल्मीकि के चित्र एवं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश गहलोत ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री चरण सिंह बबरीक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने कलम से संदेश लेकर समाज के लोगों को शिक्षा, तकनीकी के क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष सोनू ने कहा कि समाज की सामाजिक, और धार्मिक उन्नति के लिए देशव्यापी जागरूकता की ज्योति जला रही है। जिलाध्यक्ष दिनेश गहलोत, नगराध्यक्ष मुकेश धवन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील चंद्रा उपाध्यक्ष, देवेंद्र ब़िला, जिपं विपिन चंदेलिया, नरेश गहलोत, जिला कोषाध्यक्ष संतोष ब़िला, जिला महासचिव प्रदीप मायूस, सचिव मनीष गहलोत, राकेश गहलोत, देवेंद्र धीगान, नीरज चंदेलिया, सचिन , धमेंद्र, सोनू चावला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें