फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर एबीवीपी का हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए एबीवीपी का हंगामा
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अभी तक भी कॉलेजों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं होने के विरोध में जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। वहीं, कॉलेज गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के वीवीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। सह संयोजक निविश कुमार ने कहा कि यूनिवर्सिटी में चुनाव हो चुके हैं। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन ने अभी तक कॉलेजों में चुनाव का कार्यक्रम भी जारी नहीं किया है। विश्वविद्यालय और हाईकोर्ट ने सभी कॉलेजों में चुनाव कराने के निर्देश जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन छात्र हितों की अनदेखी कर रहे है। जिला संयोजक पारस कोरी ने कॉलेज प्राचार्य को सोमवार तक चुनाव कार्यक्रम जारी करने की मांग की है। चुनाव कार्यक्रम न जारी होने के बाद सभी छात्रों ने सड़कों पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान शुभम बेनिवाल, गौरव, प्रशांत कालखंडे, आदिप, गोविंद, हिमांशु, अक्षय, रोहित, मनीष कालखंडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें