रोडवेज अड्डे पर बस नहीं मिलने पर यात्रियों ने काटा हंगामा
शामली। शहर के रोडवेज अड्डे पर यात्रियों को बस न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। वहीं, अधिकारियों के कार्यालय समय से पहले ही बंद मिलने पर भी रोष जताया।
शनिवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर तीन बजे के बाद से मेरठ की बस न आने पर परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। मेरठ जाने वाले यात्री बस न आने से शाम छह बजे तक बस आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं आई। परेशान यात्रियों ने बस अड्ड़ेे पर खड़ी मेरठ लखनऊ को जाने वाली एसी बस चालक से बैठाने की विनती कि, लेकिन बस चालक ने बैठाने से साफ मना कर दिया। यात्री बस आने के बारे में किसी अधिकारी से पूछताछ करते, वहीं सभी बस अधिकारी भी ठंड के चलते पांच बजे से पहले ही कार्यालय बंद कर घर को निकल गए। इस कारण यात्रियों ने अधिकारियों के खिलाफ भी रोष व्याप्त करते जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।