जलालाबाद (शामली)। गांव हसनपुर लुहारी के ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने क्षेत्र की सड़क और संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने लुहारी ग्यानामाजरा मार्ग, इंद्रगढ़ मार्ग, लुहारी, बाढ़ मार्ग, अलीपुरा मार्ग तथा जलालाबाद से लुहारी बाइपास मार्ग का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने हसनपुर लुहारी में आने वाले इन मार्गों की बनवाने की मांग उनके सामने रखी। वहीं गांव में कूडे़ डालने के लिए एक स्थान दिलाने मांग की। जिला पंचायत अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर उनका शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विशेष रुप से स्वच्छता अभियान चलाकर गांव को आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों से कहा कि स्वच्छता में ग्रामीणों का योगदान अति महत्वपूर्ण है। गांव के रिटायर कर्नल नरेश कुमार ने पिछले दिनों गांव की समस्याओं लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। जिसका संज्ञान लेकर जिला पंचायत अधिकारी गांव में पहुंचे। इस दौरान आर्येश सैनी, संजय गुप्ता, अलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
पूर्व चेयरमैन की पत्नी का निधन
जलालाबाद (शामली)। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रईस अहमद सैफी की पत्नी चांदनी सैफी (60) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए कस्बे और आसपास के लोग पहुंचे। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द खाक किया गया।