चौसाना। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी ने कई दिन पूर्व चौसाना चौकी प्रभारी मनोज कुमार का तबादला कर दिया था। हालांकि अभी तक चौसाना चौकी पर चौकी प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है। बुधवार को एसआई मनोज कुमार की कार्यप्रणाली को देखते हुए उनका विदाई समारोह आयोजित किया। व्यापारी मंडल चौसाना ने मनोज कुमार को सम्मानित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजेश मित्तल, पूर्व चेयरमैन ऊन प्रदीप चौधरी, सुशील खोड़समा, नीटू, मुकेश, अनिल, लाला अशोक, मुकीम प्रधान, रामेश्वर प्रधान, एसआई नफीस सहित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जाम में फंसे रहे बच्चे
बाबरी। बुधवार सुबह भंदौड़े के बाहर गन्ना तौल केंद्र पर एक ट्रक सड़क पर खड़ा हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रही स्कूल की गाड़ियां जाम हो गई। जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गाड़ी चालकों ने गन्ना ट्राली वालों को हटाने को कहा तो ट्रक चालक ने बहस शुरू कर दी। बाद में करीब दो घंटे तक वहां जाम लगा रहा, जिसके बाद गाड़ियों को वहां से निकाला गया। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे ये लोग रोज ट्रक को खड़ा कर देते है जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।