जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों व मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
शामली(शामली)। । नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान कर्मचारियों को डीएम-सीडीओ ने मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराए। चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले मतदान अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को भैैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर 22 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों, एवं मतदान कर्मियों की प्रशिक्षण में कहा कि मतदान स्थलों पर पोंलिग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व मतदाता सूची, मतपत्र, पेपर सील , स्याही , मतपेटियां तथा सभी चुनाव सामग्री सावधानी पूर्वक लें लें, ताकि मतदान के साथ कोई व्यवधान न हो।
उन्होने कि मतदान कर्मियों की चुनाव में अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर बैठक में सीडीओ रेणु तिवारी डीडीओ बलराम कुमार, डीआईओएस एस एन सिद्दीकी, बीएसए चंद्रशेखर, मास्टर ट्रेनर अजय बाबू शर्मा, अमित मलिक ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सीडीओ रेणुतिवारी से मतदान कार्मिक ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षक शिक्षिकाएं मिलीं।