फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर विद्युत टीम ने वसूले चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप लगाकर विद्युत टीम ने वसूले चार लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला।
अधिशासी अभियंता के आदेश पर विजिलेंस और विद्युत निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कैंप लगाया। जिसमें करीब चार लाख रुपये का बिल वसूला गया। टीम ने खराब बिलों को ठीक करने के साथ ही नए कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिए।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम के आदेश पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव गंगेरू में विभाग की ओर से कैंप लगाया गया। उपखंड अधिकारी अरशद अली, जेई मोहम्मद कय्यूम, अतुल पांडेय, संतोष कुमार, अमित रघुवंशी, रामआसरे प्रभारी कैराना देहात ने चार लाख रुपये बिल के रूप में वसूले। इसके साथ ही टीम ने 32 उपभोक्ताओं के खराब पड़े विद्युत बिलों को ठीक किया। एक दर्जन से अधिक नए उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिए गए। गंगेरू बिजलीघर प्रभारी अवर अभियंता कय्यूम अहमद ने बताया ने चेकिंग के दौरान 22 उपभोक्ता विद्युत मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए, जिसमें से कई उपभोक्ताओं ने मौके पर चोरी स्वीकार करते हुए समन शुल्क जमा कराए, लेकिन जिन उपभोक्ताओं से बिजली चोरी स्वीकार नहीं की उनके खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें