बच्चों को बैग वितरित
झिंझाना। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बैग बच्चों को वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक अनिल देव शर्मा ने बताया कि शासन से 158 बच्चों के लिए बैग आए हैं, जिन्हें सभी बच्चों को वितरित किया गया है। विजेता तोमर, वैशाली, संध्या, यासमीन फातिमा आदि मौजूद रहे।
खोड़समा में कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
चौसाना। खोड़समा में आठ दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके प्रथम दिवस खोड़समा व चौसाना की टीमें भिड़ी। प्रथम दिवस दो राउंड खेले गए, जिसमें एक राउंड चौसाना ने जबकि दूसरा राउंड खोडसमा ने जीता।
-----------
चार साल लापता पत्नी को तलाशने की मांग
झिंझाना। गांव दरगाहपुर निवासी युवक सुरेंद्र ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी चार वर्ष से लापता है। उसकी तलाश में थाना पुलिस सहित जिले के अधिकारियों से गुहार लगाई. लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई गांव दरगाहपुर के एक समाजसेवी ने पत्नी वापस दिलाने के नाम पर उससे सात हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन उसने भी पत्नी को वापस नहीं दिलाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी कृष्णकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी समाजसेवी को थाने पर तलब किया गया है।