शामली। नए साल में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली 16 ट्रेनों के नंबर नए साल से बदल गए। जीरो हटाकर नए नंबरों से ट्रेनों को अब दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित 16 ट्रेनों को कोरोना काल में शून्य जोड़कर चलाया गया था। सभी के नंबरों से पहले जीरो लगाई गई थी। 2021 से लेकर अभी तक ट्रेनें शून्य लगाकर ही संचालित थीं। यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि नए साल में 16 ट्रेनों के नंबर बदल गए हैं।