फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक में मिले दिगामी बुखार जैसे लक्षण, जांच को मेरठ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएचसी में आए साढ़े तीन साल के बालक में दिमागी बुखार जैसे लक्षण मिलने पर मेरठ मेडिकल में जांच के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता निवासी रिहान को बुखार के साथ उल्टी दस्त होने पर परिजन सीएचसी शामली उपचार के लिए पहुंचे। बताया गया है कि पहले बालक को शहर के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था, लेकिन वहां हालत में सुधार नहीं हुआ। सीएचसी के डाक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि बालक को बुखार के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत थी। बालक को मेरठ मेडिकल एंबुलेंस से जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद इस बात का चल सकेगा कि बुखार का असर दिमाग पर है या नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला को फिर से मेरठ मेडिकल रेफर किया
शामली। पिछले सप्ताह मोहल्ला पंसारियान निवासी बॉबी रेहड़े पर चारपाई समेत अपनी पत्नी अंजू को लेकर सीएचसी पहुंचा था। चिकित्सकों ने दवा देकर उसे घर भेज दिया था। यह मामला चर्चा में आने के बाद महिला का पहले घर पर ही उपचार शुरू किया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे शनिवार को मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ मेडिकल में उपचार के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी थी। महिला की पीठ पर जख्म बने हुए थे। करीब दो साल से पैराइलासिस होने के कारण चारपाई पर लेटे रहने की वजह से उसकी कमर में जख्म बन गए थे। शुक्रवार को पीड़ित महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां से उसे एंबुुलेंस से मेरठ मेडिकल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें