फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीरोडवेज की बसों में हरियाणा में बिना टिकट सवारी सफर नही करपाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी रोडवेज के चालक और परिचालकों के साथ अभद्र व्यवहार करने व बिना टिकट चलने वाले हरियाणा के यात्रियों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है। यूपी रोडवेज के सचल दल ने हरियाणा पुलिस के साथ यह चेकिंग अभियान शुरू किया है। बिना टिकट चलने वाली सवारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मेरठ, बड़ौत समेत यूपी रोडवेज की बसों का शामली होकर पानीपत के लिए लंबे अर्से से संचालन किया जा रहा है। हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली, छाजपुर समेत कई स्थानों से स्कूली छात्र व अन्य यात्री जबरन यूपी बसों को रुकवाकर मुफ्त यात्रा करते है। टिकट बनवाने के लिए कहने पर परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार करते है। चालक-परिचालकों की शिकायत पर आरएम सहारनपुर के निर्देश पर एआरएम शामली मनोज पुंडीर को यह जिम्मेदारी दी गई। एआरएम ने बताया कि पानीपत जिले के डीसी और एसपी से वार्ता करके पूरे मामले की जानकारी दी गई। डीसी-एसपी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ यूपी रोडवेज के सचल दल ने 25 जून से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की छाजपुर चौकी पर परिवहन निगम की इंटरसेप्टर वाहन, हरियाणा की पीसीआर चेकिंग के लिए तैनात है। 25 जून से नियमित सुबह 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक चेकिंग हो रही है। बिना टिकट चलने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक सनौली के लोग टिकट लेकर यात्रा करना नहीं सीख लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें