फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडा में बिटौडों में लगी आग,दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडा में बिटौड़ों में लगी आग
विज्ञापन

चौसाना। टोडा गांव के निकट बिटोडों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दर्जनों बिटौड़ों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव टोडा में गांव के निकट ग्रामीणों ने बने बिटौडे़ लगाए हुए थे। बृहस्पतिवार को बिटौैडे़ में अचानक आग लग गई। एक बिटौडे़ से दूसरे बिटौडे़ में आग पहुंची, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के दर्जनों बिटौड़ों को चपेट में ले लिया। आग से तेलू के 2 बिटौडे़, सुरेंद्र के दो ,फुल्लू के दो, ब्रजपाल का एक ,रोहताश के तीन, जनेश्वर के दो बिटौडे़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को आग की सूचना दी । इसके बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अपने विकराल रूप में होने के कारण बुझ ना सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी का पानी खत्म हो गया। ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर दमकल की गाड़ी को पानी दिया। इसके बाद एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें