फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कैराना सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कैराना सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात की
विज्ञापन

शामली। कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिलकर ज्ञापन देकर क्षेत्र की दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे के दोहरीकरण, विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाने , बीकानेर से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली वीकली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पुन: चालू किए जाने की मांग की है। शामली के धीमानपुरा, बुढ़ाना रोड स्थित फाटकों पर अंडरपास बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने दिल्ली रेलभवन में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करके अवगत कराया कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर रेलवे द्वारा दोहरीकरण, विद्युतीकरण प्रस्तावित है। उन्होंने अवगत कराया कि राजस्थान के बीकानेर से लेकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पिछले 11 माह से बंद चल रही है। इस ट्रेन का संचालन किए जाने व जाम से मुक्ति के लिए शहर के धीमानपुरा-बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराए जाने की माग की है। रेल मंत्री ने सांसद के ज्ञापन में दी गई विचार करके पूूरा कराने का आश्वासन दिया है। अग्रवाल मित्र मंडल के मंत्री अनुज बंसल ने सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन देकर रेलवे की समस्याओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें