फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में छह डूबे, दो की मौत, तीन को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौसाना/झिंझाना (शामली) गंगा दशहरा पर चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा और बिड़ौली में यमुना में स्नान करते हुए छह युवक डूब गए। दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया। एक युवक की तलाश अभी की जा रही है।
चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में गंगा दशहरा के मौके पर गांव के ही नीटू (23) पुत्र सूरजभान, गौरव (17) पुत्र लाल सिंह, अंकुर (18) पुत्र सतपाल और अर्जुन (19) पुत्र परमाल निवासी ततारसी जिला सहारनपुर यमुना नदी में स्नान को आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये लोग काफी देर तक नहाते रहे, लेकिन अचानक बचाओ बचाओ की तेज आवाज आने लगी। चारों युवक गहरे पानी में डूूबने लगे थे। इन्हें देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही दूर पत्थरों का बांध बना रहे मजदूरों ने आवाज सुनी तो वे तुरंत यमुना में कूद गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नीटू, गौरव और अर्जुन को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि अंकुर पुत्र सतपाल डूब गया उसका शव बाद में बाहर निकाला गया। यमुना में डूबे तीनों युवकों गंगोह के किसी निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। उधर, चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि चार युवक नहाने गए हुए थे। अचानक डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर झिंझाना में बुधवार को बिड़ौली गांव में हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी पर लगे दशहरे मेले के दौरान यमुना स्नान करने आए हरियाणा के गांव कटाबाग सदर करनाल निवासी राहुल पुत्र निर्मल सिंह नहाते समय यमुना में डूब गया। गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद राहुल का शव यमुना से बाहर निकाला। इसके अलावा झिंझाना के उन क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी युवक गौरव कश्यप भी गहरे पानी में जाने से डूब गया। गोताखोर देर शाम तब उसकी तलाश में जुटे थे। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की कोई दुर्घटना ना हो इसके लिये काफी संख्या में पुलिस लगाई है। साथ ही गोताखोरों को भी सुबह से ही बुला लिया गया था। डूबे युवक का शव तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें