न्याय दिलाने की गुहार लगाई
फोटो समाचार
शामली। टिटौली गांव के पीड़ित के परिवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर को एक शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि पड़ोसियों ने उनके खेत की मेड़ को तोड़ दिया है। मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर भेजकर खेत की पैमाइश करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रेमपाल सिंह, रमेशो, प्रवेश,मंगल, हिमांशी, रजनीश, लक्ष्या आदि मौजूद रहे।
शरबत लोगों को पिलाया
शामली। ब्राह्मण एकता समिति द्वारा गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में आर्यपुरी मोहल्ले में शरबत का वितरण किया गया। प्याऊ का शुभारंभ ब्राहमण एकता समिति के अध्यक्ष पंडित प्रेमकिशोर कोठारी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमुद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डेढ़ हजार लोगों को मीठे जल का वितरण किया गया। विश्वनाथ शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा, डाक्टर विपिन कौशिक, अशोक वशिष्ठ, श्रीनिवास शर्मा, विजय कौशिक, उपेेंद्र शर्मा, डाक्टर ओमपाल शर्मा, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, संजीव शर्मा, अनुज गौतम, सतवीर शर्मा, उमाशंकर शर्मा, पंडित सहदेव जोशी, सुरेश चंद शर्मा, तेजपाल वशिष्ठ, उपासना कोठारी रश्मि भार्गव, सर्वेश शर्मा, मधु शर्मा, कविता कौशिक, प्रीति कौशिक, पूनम शर्मा, शशि शर्मा, अर्चना वशिष्ठ,पूनम कौशिक, ऋचा वशिष्ठ, उषारानी, नीलम शर्मा, नीलिमा शर्मा क्षमा शर्मा, श्वेता शर्मा मौजूद रही।