15 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर का हुआ समापन
शामली। संस्कृति जागरण मंच की ओर से 15 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर का आज समापन हो गया। समापन समारोह में योग प्राणायाम के गुर सिखाए। महिलाओं ने अचूक निशाने साधकर मन मोह लिया।
रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में संस्कृति जागरण मंच की ओर से 15 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ सेंट आरसी स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू संगल, दीपक जैन, शिविर अधिकारी के रूप में शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, मनोज मित्तल आदि ने संयुक्त रूप से मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हरिशंकर व उपस्थित सदस्यों ने वंदेमातरम के द्वारा किया गया। नवीन नामदेव ने अतिथि को आत्म रक्षा शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रथम चरण में बच्चों को योगासन में अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार ऋषभ जैन, शिवम द्वारा कराया गया। शूटिग के तहत हंसिका सिंहवाल, एना अग्रवाल, ईशा, अनमोल, राघव, सर्वज्ञ, आदि ने अपने अचूक लक्ष्य पर अचूक निशाना साधकर मन मोह लिया। आस्था, मुस्कान, विपिन नामदेव ने शिविर में हिस्सा लेने वालों को आत्मरक्षार्थ के गुुर सिखाए। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने मार्बल की पट्टी व ट्यूब लाइट को तोड़कर दिखाया। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर देवराज देवरा, भरत बंसल, डाक्टर मनोज शर्मा, राकेश गर्ग, हरिशंकर जिंदल, प्रदीप शर्मा, विनय जैन, नवीन नामदेव, प्रमोद सिंहवाल, अनुज गुप्ता, विकास अग्रवाल, सुनीता जैन, रेखा गुलाटी, मीनू, राजीव रुहेला, विकास जैन, रुपेश नामदेव, ललित शर्मा, मुकेश गर्ग, अनुज गौतम, संजय जैन, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।