फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी बदलते ही रुक गया वर्कशॉप का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद/थानाभवन। छह माह पहले जलालाबाद में जगी रोडवेज वर्कशॉप बनने की उम्मीद पर एक बार फिर से पानी फिर गया है। हालत ये है कि पिछले एक माह से वर्कशॉप बनाने के काम पर परिवहन निगम ने रोक लगा दी है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से निर्देश के बाद ही वर्कशॉप बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
गन्नामंत्री ने छह माह पूर्व थानाभवन में रोडवेज बस स्टैंड और जलालाबाद में रोडवेज वर्कशॉप बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की भवन खंड शाखा ने काम शुरू कर दिया था। इससे लोगों को उम्मीद जगी कि वर्कशॉप मिलने से उन्हें कस्बे से ही हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली व राजस्थान के साथ यूपी के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। मगर एक माह पहले परिवहन निगम ने वर्कशॉप बनाने के काम पर रोक लगा दी, जिससे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा। इस संबंध में निगम के सहायक अभियंता भवन खंड आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर ही वर्कशॉप के काम पर रोक लगाई गई है। भविष्य में जब भी मुख्यालय आदेश करेगा तो वर्कशॉप का काम शुरू कर दिया जाएगा। जबकि हकीकत ये है कि परिवहन निगम के तत्कालीन प्रबंध निदेशक गुरू प्रसाद ने वर्कशॉप का काम शुरू कराया था। एक माह पूर्व प्रबंध निदेशक का तबादला हो गया। जिसके बाद नए एमडी धीरज शाहू ने वर्कशॉप के काम पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


मुख्यालय के निर्देश के बाद वर्कशॉप का काम रोका गया है। अभी गन्नामंत्री ने वर्कशॉप बनाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यालय को सूचना भेज दी गई है। मुख्यालय के आने वाले अग्रिम आदेशों के अनुपालन में काम किया जाएगा। - मनोज कुमार, रिजनल मैनेजर, परिवहन निगम।
विज्ञापन


जलालाबाद में वर्कशॉप बनने से लोगों को दूर दराज जाने की रोडवेज बसें कस्बे से ही उपलब्ध होगी। वर्कशॉप बनाने में जो भी तकनीकी अड़चनें सामने आ रही हैं। उनका जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों की राहत को देखते हुए वर्कशॉप तैयार की जाएगी। - सुरेश राणा, गन्नामंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें