फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज से मिल तक मार्ग होगा दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि, कुछ समस्याओं के समाधान को संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही लोगों का मंत्री के आवास पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कस्बे के लोगों ने मंत्री को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक साल पहले किसान इंटर कॉलेज से लेकर शुगर मिल तक करीब एक किमी लंबी सड़क बनाई गई थी। उस समय ठेकेदार ने एक रात में ही नियमों और मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क बना डाली थी। इसका परिणाम ये हुआ कि कुछ दिन बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर लोगों ने जब अधिकारियों को शिकायत की तो जरूर सड़क के गड्ढों को भरा गया। लेकिन, वह भी ज्यादा दिन नहीं टिके और अब फिर सड़क में बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा काफी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचे। गन्ना मंत्री ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। कुछ लोगों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें