फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

कैराना। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि अधिकारी फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता वाली है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए और उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसपी अजय कुमार ने कहा कि जिले के थानों में पुलिस फरियादियों से मधुर व्यवहार अपनाएं और उनकी पीड़ा सुनकर मदद करें। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस पीड़ितों की नहीं सुनती हैं, तो उनका दरबार जनता के लिए खुला है। फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष 46 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से मौके पर छह शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण दिवस में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, सीएमओ संजय भटनागर, सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रनबीर सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें