फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ईद त्योहार शांति सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर बिजली, सफाई, पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ईद से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली जाएं। उन्होंने जिले की सभी निकाय के सभी अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई, पानी, बिजली की व्यवस्था सुचारु रूप करने के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को शहर व कस्बों के बाजारों, ईदगाहों, मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए। शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई कोताही नहीं बरती जाए। शांति समिति की बैठक में तमाम गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम आनंद कुमार शुक्ल, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रीति सिंह और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें