फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार नहीं मिलेगा पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिना आधार फीडिंग के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं मिलेगा। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र सभी बच्चों और महिलाओं के आधार फीडिंग का काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान टीकाकरण, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दस्त पखवाड़ा पर विचार विमर्श किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेश सैनी ने कहा कि टीकाकरण का काम पूरी ईमानदारी से किया जाए। बताया कि शीघ्र दस्त पखवाड़ा शुरू होने वाला है। इसके तहत बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाने का काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पौष्टिक आहार के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। भविष्य में उन्हीं बच्चों औश्र गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाएगा, जिनके आधार का डाटा फीड कर लिया जाएगा। इसलिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अपने क्षेत्र के बच्चों व महिलाओं के आधार कार्ड फीडिंग का काम पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर सुपरवाइजर गीता वर्मा, सुषमा शर्मा, आंगनबाड़ी कमलेश, रचना, अंजना, आदेश, रीता, मुनेश, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें