फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों का ध्रुवीकरण रहा हार की वजह : हरेंद्र मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने बताया कि वोटों के ध्रुवीकरण होना उनकी हार का मुख्य कारण बना। हालांकि, उन्होंने कहा कि जनता का यही निर्णय था, जिसे वह स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना सीट के नतीजे आने के बाद बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है। इस चुनाव में ध्रुवीकरण हुआ है और हम इसकी धुरी नहीं बन पाए। यही वजह रही कि वह चुनाव में आउट ऑफ फाइट हो गए। लेकिन, पार्टी कार्यकर्ता व मजबूत साथियों ने उनका साथ दिया। यही वजह थी कि वह चुनाव में उतरे। चुनाव के दौरान उन्हें जनता का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हुआ, जिसका वह स्वागत करते हैं। बताया कि कांग्रेस पार्टी अपनी अलग विचारधारा है। पार्टी का मकसद प्रत्येक वर्ग को अपने साथ लेकर चलना है। जो लोग जाति-धर्म को लेकर राजनीति करते हैं, यह काम उन्हें ही मुबारक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें