फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी परिणाम को लेकर उत्साहित दिखे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर लोग उत्साहित थे। जैसे ही मतगणना शुरू हुई, वैसे ही लोगों ने अपने टीवी ऑन कर लिए। हर कोई चुनाव नतीजे देखने को बेताब नजर आ रहा था। कोई अपने चहेते प्रत्याशी की गणना पर नजरें गड़ाए हुआ था तो कोई बस मोदी-मोदी करता नजर आ रहा था। वोटर हेल्पलाइन एप पर अधिकांश अपडेट ले रहे थे। हालांकि, चुनावी नतीजों ने कुछ लोगों को मायूस भी किया। दूसरी ओर, चुनावी नतीजों का असर बाजारों में भी देखने को मिला। लोगों की चहल-पहल बेहद कम नजर आई। गर्मी के चलते भी लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।
विज्ञापन


कैराना में आईटीबीपी ने संभाला मोर्चा
कैराना। चुनावी नतीजों के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा के लिहाज से कैराना में आईटीबीपी के जवान मुस्तैद रहे। अक्सर चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद शांतिभंग की आशंका बनी रहती है। इसी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पहले ही खाका खींच लिया गया था। बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाली में सुबह से ही आईटीबीपी के जवान तैनात नजर आए। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को भी जवानों के साथ नगर व क्षेत्र में भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए हुए थे। इस दौरान जवानों ने कहीं लोगों की भीड़ जुटने भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें