अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। नवनियुक्त जनपद न्यायाधीश अनूप कुमार गोयल ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध होने चाहिए। वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय ही प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।
सोमवार को बार एसोसिएशन कैराना द्वारा बार भवन में नवनियुक्त जिला जज अनूप कुमार गोयल का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपर जनपद न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त सुबोध सिंह व सिविल जज सीनियर डिविजन पद पर नियुक्त सिद्धार्थ कुमार का भी स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला जज ने बार और बेंच के बीच मधुर संबंध तथा वादकारियों को सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलाने के लिए अपने विचार रखे। समारोह के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजत वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजमंगल सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन रजनीश मोहन वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि तिवारी, सिविल जज जूनियर डिविजन मुक्ता त्यागी भी मौजूद रहे। अध्यक्षता बार अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ और संचालन महासचिव नसीम अहमद द्वारा किया गया। मौके पर ब्रह्मपाल चौहान, इंतजार अहमद, दिनेश चंद शर्मा, खड़क सिंह, राहुल चौहान, चंद्र गर्ग, सुरेंद्र कुमार मित्तल, शैलेंद्र चौधरी, रियासत अली, राजकुमार चौहान, राशिद अली चौहान, संजय सिंह, संजय चौहान, शगुन मित्तल, विनय शर्मा, कुलदीप कुमार, गौरव चौहान, पारस कालखंडे, विनय चौहान, ईश्वर चंद जाटव, मोहम्मद नायाब सिद्दीकी, सत्यवीर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।