फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने 1550 लीटर कच्ची शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
1550 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

शामली। आबकारी विभाग की टीम ने झिंझाना के यमुना खादर के सात गांवों में अभियान चलाकर करीब 1550 लीटर कच्ची शराब बरामद की जबकि 13 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया। टीम ने मौके से 19 ड्रम और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी टीम ने अवैैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र के खानपुर कला, खानपुर जटान, डेरा संगतपुरा, मस्तगढ, डेरा भगीरथ, वेदगढ़ी और डोकपुरा के क्षेत्रों में दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1550 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद हुई। मौके पर लगभग 13 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इस दौरान करीब 19 ड्रम, शराब बनाने के उपकरण भभका, डिब्बे, जग, बाल्टी आदि बरामद किए गए। इस दौरान टीमों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए चेतावनी पंपलेट भी वितरित किये। साथ ही उनसे कहा गया कि अगर कहीं पर भी अवैध शराब बनाई जाती है या कोई इस धंधे में लिप्त है तो उसकी सूचना आबकारी विभाग को दे ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग की तरफ से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें