कैराना। विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए 158 में से 153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
सहारनपुर मुजफ्फरनगर सीट पर हुए एमएलसी चुनाव के लिए कैराना नगर पालिका में मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां 96.8 प्रतिशत हुआ। इस दौरान पालिका सभासद, जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान, बीडीसी ने वोट डाले। मतदान के दौरान पालिका के मुख्य द्वार पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए। जहां पर पहुंचने वाले मतदाताओं की सघन चेकिंग की गई। किसी भी मतदाता को मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसके साथ ही मतदाताओं के पैन व अन्य चीजों की भी तलाशी ली गई। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।