शामली। गड़िया लुहारों के जीवन पर आधारित सत्यकथा पर बन रही बॉलीवुड फिल्म में जिले के कलाकारों को भी काम करने का मौका मिलेगा। फिल्म का नाम दरकारे बसंती होगा। फिल्म डायरेक्टर योगेश भारद्वाज के निर्देश पर शनिवार को आर्ट डायरेक्टर दीपक सैनी ने क्षेत्र के कलाकारों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सर्दियों में शुरू कर दी जाएगी। अभी फिल्म के गाने रिकॉर्ड करने की तैयारी चल रही है मुंबई के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में चल रही है। निर्देशक योगेश भारद्वाज पहले भी सत्यकथाओं पर शबनम मौसी, बॉर्डर हिन्दुस्तान का, मिस आनारा गुप्ता, अपराध सरगना आदि फिल्में बना चुके हैं ।