शामली। लिलौन-खेड़ीकरमू समेत कई गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री और परिवहन राज्यमंत्री मुनेश देवी को पत्र लिखकर शामली में ही रोडवेज डिपो की कार्यशाला शुरू किए जाने की मांग की है।
लिलौन गांव की ग्राम प्रधान मुनेश देवी के नेतृत्व में लिलौन और करमू खेड़ी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मंहत योगी आदित्य नाथ , परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन निगम के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक, अपर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम और डीएम शामली को एक ज्ञापन भेजा। अवगत कराया कि शामली की जनता रोडवेज डिपो की मांग करती रही है। यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव में नौ बीघा भूमि उपलब्ध कराई गई है। शामली डिपो की कार्यशाला शामली में जल्द निर्माण कराकर निगम की बसों का संचालन किया जाए। मौके पर ग्राम प्रधान मुनेश देवी, खेड़ीकरमू के अमित कुमार, बहादुर सिंह लिलौन, संजीव कुमार लिलौन, नदीम, रामकुमार शामली, गौरव कुमार सिंभालका, राजेंद्र कुमार खेड़ीकरमू आदि शामिल रहे।