फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विकास हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में टिकाऊ कृषि पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास मलिक को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों पर यह अवार्ड उन्हें दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर मलिक 14 वर्षों से गन्ना फसल पर कार्य कर रहे हैं। सेमिनार में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के डॉक्टर बिजेंद्र सिंह, सरदार वल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेेरठ के उपकुलपति डॉ. गया प्रसाद सिंह समेत देशभर के कृषि वैज्ञानिक मौजूूद रहे। राष्ट्रीय सेमिनार में मौसम के बदलाव को आधार मानते हुए कृषि में आने वाली चुनौतियों के बारे में विचार मंथन किया गया। वैैैैज्ञानिकों ने सुझाव दिया कि एक दशक में तापमान बढ़ने से गेहूं, धान, गन्ना आदि फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अधिक तापमान में फसलों की प्रजातियों को विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें