फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी सी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 85 बटालियन यूपी एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को एनएस मान और सूबेदार मेजर सुदेश कुमार के नेतृत्व में कैडेट को ड्रिल, सावधान, विश्राम दाएं मुड़ बाएं मुड़ और पीछे मुड़ का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

ट्रेनिंग आफिसर और बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजय अहलुवालिया ने बताया कि कैड्ेटस को एनसीसी प्रमाणपत्र के आधार पर विभिन्न भर्तियों की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कैडेट को विभिन्न भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए एनडीए, सीडीएस आदि में आफिसर के रूप में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया। मेरठ से आए डॉक्टर विक्रांत जावला ने कैडेट को कैरियर बनाने के लिए विज्ञान, कॉमर्स, मानविकी आदि विषयों के चयन के लिए विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण के लिए कैप्टन एनएस मान, केपी सिंह, रजनीश कुमार, प्रथम आफिसर केपी मलिक, विपिन कुमार, सूबेदार सुनील कुमार, पुखराज, देवेंद्र सिंह, हवलदार संदीप राणा, जसवीर, सजीव कुमार, पवन कुमार, योगेंद्र कुमार, किरणपाल, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें