फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर का तीसरे दिन पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ की भावनाओं को पोस्टर पर उकेरा
विज्ञापन

ाशामली 13 फरवरी। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन व मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर स्वयंसेवकों ने रंगों की सहायता से अपनी भावनाओं को पोस्टर पर उकेरा।
विज्ञापन

बुुधवार को प्राकृतिक चिकित्सालय में राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज के चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर में तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन ग्रुप द्वारा शिक्षा एक अनमोल रत्न विषयक का किया। स्वयंसेवकों ने नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए संस्कार वान समाज बनाने का संकल्प लिया। शिविर के प्रथम सत्र में पोस्टर प्रतियोगिता में सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन व मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर स्वयंसेवकों ने रंगों की सहायता से अपनी भावनाओं को पोस्टर पर उकेरा। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ ता व मतदान को आम नागरिकों से जोड़ने का संकल्प लिया। निर्णायक मंडल में डॉक्टर पीके सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार शामिल रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अर्जुन ग्रुप प्रथम, भगत सिंह द्वितीय, आजाद ग्रुप तृतीय स्थान रहा। शिविर में सुनील व लोकेंद्र का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें