250 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
शामली। गांव ताजपुर सिंभालका में आईएसओएल फाउंडेशन एकेडमी आफ वेल्यू बेस्ट मैनेजमेंट दिल्ली की टीम ने रविवार को सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन एंड एंटरप्रेंयोरशिप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक प्रोफेसर सुनीता सिंह सेन गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन मानवता की समृद्धि के लिए कार्य करती है। फाउंडेशन का प्रोजेक्ट नारी स्वाभिमान के लिए कौशल विकास और सामाजिक उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना है। परियोजना सिलाई और कढ़ाई में 250 महिलाओं को प्रशिक्षिण दिया जाएगा और उन्हें डिप्लोमा भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होनहार महिला उद्यमी को महिला सशक्तिकरण पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान टीम ने शामली और उसके आसपास रहने वाले लोगों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों का प्राथमिक विश्लेषण किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जेएल रैना, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून के पूर्व पीवीसी और फाउंडेशन के चेयरमैन राकेश कुमार, डाक्टर सुमित, शरद चौधरी, अंगद आनंद, रश्मि सियाग, रोहित शाह, डाक्टर जयदीप सेन गुप्ता,पूर्व ग्राम प्रधान संजीव कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जयदेव सिंह, राजबाला, ब्रह्मकाली, हेमलता, सुखबीर सिंह, आदि मौजूद रहे।