फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 जनवरी तक करदाता ले सकेंगे छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका के करदाताओं के लिए भवन एवं जल कर जमा करने में छूट की समयावधि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है। इस तिथि तक कर जमा करने वालों को भवन एवं जलकर में पांच-पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में नवंबर माह में कर निर्धारण की प्रक्रिया के चलते दिसंबर माह में कर वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगरपालिका ने 31 दिसंबर तक कर जमा करने वाले करदाताओं को भवन एवं जलकर दोनों पर पांच-पांच प्रतिशत की छूट दी गई थी, ताकि अधिक से अधिक कर वसूली की जा सके। नगरपालिका ने साल 2018-19 के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर तक लगभग 50 लाख रुपये कर वसूली हुई है। कर वसूली में तेजी लाने के लिए दोनों तरह के कर में पांच-पांच प्रतिशत की छूट की अवधि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। इस तिथि तक कर जमा करने वालों को छूट का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें