अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट बीआरसी का निरीक्षण कर संशोधन पहचान पत्रों को जारी करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पत्रवालियों के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट में मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण केंद्र पर संशोधन हेतु आए प्रार्थनापत्रों और जारी किए गए फोटो, पहचानपत्रों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फरवरी, माह में साइट खुलने पर फोटो, पहचानपत्र, गलती सुधार संशोधन आदि जारी करने के निर्देश दिए। अभी तक 654 पहचानपत्र, जनरेट की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। एडीएम केबी सिंह, बीआरसी का कार्य देखरेख परवेज मलिक, पिंकू कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर एडीएम केबी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में सभी मास्टर ट्रेनरों को 2019 के लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदाता केंद्रों पर ईवीएम वीवीपैट के मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिलास्तर से मास्टर ट्रेनर आशीष सिंह द्वारा समस्त मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। 31 दिसंबर से लेकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। सभी मतदाताओं से अपील कि 31 दिसंबर तक मतदान केंद्रों पर ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण प्राप्त करें।